मानपुर: नगर के बंधा टोला से 35 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने थाना मानपुर में दी सूचना, गुमशुदगी दर्ज
Manpur, Umaria | Nov 8, 2025 मानपुर नगर के बंधा टोला से एक 35 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि महिला 5 नवंबर से लापता है।उसके परिजनो ने ढूंढने का प्रयास भी किया लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला।मामले की सूचना ददन कुशवाहा पि.धीरज निवासी बंधा टोला ने थाना मानपुर मे दी है जहां पुलिस ने महिला की गुमशुदगी गुमइंसान क्र.78/2025 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।