बारुन: बिहार पेंशनर समाज का स्थापना दिवस बारुण में धूमधाम से मनाया गया, पेंशनरों की समस्याओं पर हुई चर्चा
बिहार पेंशनर समाज, प्रखंड शाखा बारुण द्वारा रविवार को सोन तट स्थित पेंशनर भवन के समीप स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती और अपने अधिकारों को लेकर विचार-विमर्श किया।