धमतरी: छत में खेलते समय नीचे गिरा 7 साल का मासूम बच्चा, इलाज के दौरान हुई मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिला के ग्राम मडियापार निवासी 7 वर्षीय प्रियांशु साहू सोमवार को छत में खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते अचानक नीचे गिर गया। जिसे इलाज के लिए धमतरी शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया।