खलारी के डकरा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर दो बजे स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य एवं आचार्याओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन...