मंदसौर: नेहरू बस स्टैंड का नेहरू पार्क में गंदगी,टूटी कुर्सियां और पेयजल की कमी से लोग परेशान,शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं
मंदसौर के नेहरू बस स्टैंड स्थित नेहरू पार्क में गंदगी, टूटी कुर्सियां और अव्यवस्थाओं से लोग परेशान हैं। पार्क में न पेयजल की सुविधा है और न ही बैठने की उचित व्यवस्था। झाड़ियों की कटिंग नहीं होने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ रहा है, स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया,