हरदा: करताना और तजपुरा के बीच हनुमान मंदिर के समीप रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत
Harda, Harda | Jun 22, 2026 हरदा जिले के करताना चौकी क्षेत्र में रविवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है तथा ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।