बिसौली: बिसौली नगर में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, वतन की सलामती के लिए मांगी गई दुआएं
Bisauli, Budaun | May 28, 2026 बिसौली नगर में ईद-उल-अजहा का पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। गुरुवार सुबह 8 बजे से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और वतन की सलामती के लिए विशेष दुआएं मांगीं। ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।