मैहर: मैहर बस स्टैंड में फैली गंदगी और पेयजल संकट, यात्रियों व दुकानदारों में नाराजगी
मैहर। देवी जी रोड स्थित नगर पालिका कार्यालय के समीप स्थापित बस स्टैंड वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। बस स्टैंड परिसर में जगह-जगह फैले कचरे के ढेर और गंदगी साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। वहीं यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यात्री और दुकानदारो के साथ परिचलक हो रहे परेशान।