जगाधरी: यमुनानगर के कन्हैया साहब चौक से सीआईए 1 ने पकड़ी 300 पेटी देसी शराब।
यमुनानगर के कन्हैया साहब चौक से सीआईए ने देसी शराब की 300 पेटी पकड़ी है । पुलिस का कहना है कि ड्राइवर से अभी पूछताछ की जा रही है , क्योंकि ड्राइवर के पास इस शराब के लिए परमिट तो था, लेकिन और जरूरी दस्तावेज वह नहीं दिखा पाया । इसके बाद एक्साइज विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया । फिलहाल एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।