जगाधरी: हो रहे हादसों के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने गुरु तेग बहादुर चौक के पास स्पीड ब्रेकर बनाने का कार्य किया शुरू
2 दिन पहले भी एक महिला मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हुई थी। जिसको समाज सेवी रवि नीला ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद वीडियो वायरल करते हुए अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने आज यहां पर स्पीड ब्रेकर बनाने के कार्य को शुरू कर दिया है ताकि यहां से गुजरने वाले वाहनों की स्पीड कम हो और हादसों में भी कमी आए।