जगाधरी: कन्हैया साहब चौक से CIA -1 की टीम ने 300 पेटी देसी शराब के साथ पिकअप गाड़ी व ड्राइवर को लिया हिरासत में कार्रवाई शुरू
सीआईए -1 के इंचार्ज यादविंदर सिंह ने बताया की सूचना के आधार पर इस गाड़ी को पकड़ा गया है। जिसमें 300 पेटी शराब की थी। मौके पर ड्राइवर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया इसके बाद दोनों को कब्जे में लेकर के एक्साइज विभाग को इसकी जानकारी दी गई है ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके। शराब को गोदाम से लाया जा रहा था।