सकरा: मारकन गांव में बिजली की चपेट में आने से एक मजदूर महिला की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मारकन गांव में बिजली की चपेट में आने से एक मजदूर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। मृतका का पहचान 45 वर्षीय मछिया देवी के रूप में हुई है। मृतका की पुत्री ने बताया कि कई वर्षों से उसकी मां अमल सिंह के यहां मजदूरी करती थी। दोपहर में दरवाजे पर लगे मोटर पंप चल रहा था।