धनौरा: वट अमावस्या पर ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
ज्येष्ठ माह की वट अमावस्या पर विभिन्न राज्यों व जनपदों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगाधाम गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान हर-हर गंगे के जयघोष से गंगानगरी गूंज उठी। वट अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान राज्यों के अलावा अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, बिजनौर, हापुड़, मेरठ आदि जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने बृजघाट।