अमायन थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी नरेश बघेल निवासी पुरा बडेरा ने पुलिस को बताया।कि धनपाल विश्वकर्मा अंकित विश्वकर्मा निवासी पुरा बडेरा ने 9 दिसंबर को लगभग 7 बजे लक्ष्मी राम के खेत के पास पुरा बडेरा गांव में पुराने विवाद को लेकर रास्ता रोककर मारपीट कर दी। तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर शनिवार को लगभग 9 बजे मामला दर्ज कर लिया है।