रामनगर: बुढ़वल स्टेशन यार्ड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बुढ़वल स्टेशन यार्ड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना आज बुधवार की सुबह करीब 11:30 बजे की है शव को दोपहर करीब 2:10 पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया गया कि मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या यात्रा का टिकट नहीं मिला है। पुलिस पहचान कराने में जुटी हुई है।