धार: धरमपुरी में युवक ने गुस्से में अपनी ही बाइक में लगाई आग, इलाके में मचा हड़कंप
Dhar, Dhar | Jun 18, 2025 धार जिले के धरमपुरी में गुस्से में युवक ने खुद की बाइक में लगाई आग, तेज़ आवाज से मचा हड़कंप।बुधवार शाम 4;00 के लगभग धार जिले के धरमपुरी में अज्ञात युवक ने अपनी ही बाइक में आग लगा दी जिसके कारण मौके पर अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया, बता दे कि यह घटना धरमपुरी थाना अंतर्गत धरमपुरी के बाईपास चौराहे के पास की है। जहां अज्ञात युवक ने अपनी ही बाइक में आग लगा दी।