चूरू: तारानगर के पुनरास फांटा के पास दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 लोग घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Sep 1, 2025 चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में पुनरास फांटा के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ब्रेजा कार और इनोवा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे ब्रेजा कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को भालेरी पीएचसी पहुंचाया।