चूरू: चूरू में 38.8 एमएम बारिश से निचले इलाके जलमग्न, मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट
Churu, Churu | Sep 1, 2025 चूरू जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। रुक-रुककर हो रही इस बरसात ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं शहर और गांवों दोनों जगह जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। पिछले 24 घंटे में 38.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। लगातार हुई बारिश के चलते चूरू शहर के कई निचले इलाके पूरी तरह पानी में डूब गए हैं।