चूरू: गांव बणी का बास के खेत में 37 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
Churu, Churu | Sep 1, 2025 चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव बणी का बास में सोमवार को खेत में काम करते समय 37 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। परिजन उसे जिला अस्पताल भी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार वार्ड में पहुंचे। जहां परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।