मेरठ: मेरठ में महिलाओं ने पढ़ा हनुमान चालीसा, सेंट्रल मार्केट के बाहर धरने पर बैठीं, हनुमान जी से बुद्धि सही करने की की प्रार्थना
Meerut, Meerut | Apr 12, 2026 मेरठ की सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के सीलिंग अभियान और 859 आवासीय भूखंडों में सेटबैक छोड़ने के आदेश के खिलाफ चौथे दिन भी विरोध जारी रहा। व्यापारी और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मार्केट में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आदेश में संशोधन नहीं होता, वे यहीं डटे रहेंगे।