जबलपुर: होटल में बुलाया और शुरू की ब्लैकमेलिंग: रोती हुई गढ़ा थाने पहुंची पीड़िता, वकील ने खोले बड़े राज!
सोशल मीडिया पर दोस्ती... फिर प्यार का नाटक... और फिर ब्लैकमेलिंग का घिनौना खेल! जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शातिर युवक ने विवाहित महिला को अपने जाल में फंसाकर न सिर्फ उसका शोषण किया, बल्कि उसके गहने और पैसे भी लूट लिए।शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे गढ़ा थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक का नाम अनिकेत केवट है।