डुमरा: सीतामढ़ी में झपट्टामार गिरोह का कहर, ज्वेलर्स से गहनों से भरा बैग छीना, पुलिस CCTV खंगाल रही है
सीतामढ़ी शहर में झपट्टामार गिरोह का आतंक एक बार फिर सामने आया है। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे मेहसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी मंदिर के पास अलंकार ज्वेलर्स के मालिक सुशील कुमार से बदमाशों ने गहनों से भरा बैग छीन लिया।