एटा जनपद के मारहरा थाना क्षेत्र के नगला परसी निवासी 32 वर्षीय संजय कुमार ने गुरुवार शाम मिरहची थाना क्षेत्र की हजारा नहर में छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार, संजय कुमार (पुत्र कप्तान सिंह) का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी पारिवारिक कहासुनी से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया।युवक की मोटरसाइकिल नहर पटरी के पास खड़ी मिली है।