खगड़िया: सर्किट हाउस में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
सूबे के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने परिसदन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सरकार और विभाग की उपलब्धि को गिनाई।।इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में हर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का संचालन मिनी सचिवालय की तर्ज पर करना है। कहा कि खगड़िया जिले में 113 पंचायतों में 35 पंचायत सरकार भवन पूर्ण हो चुका है। जबकि 70 पर का कार्य किया जा रहा है।