धनौरा: रेलवे ट्रैक किनारे घायल अवस्था में मिला पुजारी, गजरौला अस्पताल में 3 घंटे तक नहीं हुआ रेफर
गजरौला क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक पुजारी घायल अवस्था में पड़ा मिला घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने इसकी सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी 108 एंबुलेंस में उसे गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां 3 घंटे तक घायल अस्पताल में तड़पता रहा लेकिन उसे रेफर नहीं किया गया।