भीलवाड़ा: गांधीनगर थाना पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ युवक को किया गिरफ्तार, थाना प्रभारी डॉ. नेहा राव के नेतृत्व में गठित हुई टीम
भीलवाड़ा। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गांधीनगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी शहर के सुपरविजन में थाना गांधीनगर प्रभारी डॉ. नेहा राव के नेतृत्व में टीम का गठन किया।