मेदिनीनगर (डालटनगंज): हैदरनगर थाना क्षेत्र में बेहोश होकर चलती बाइक से गिरी महिला, हालत गंभीर, मेदिनीनगर में भर्ती
पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के समीप शनिवार की शाम चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के चनरगढ़ गांव निवासी स्वर्गीय अर्जुन साव की 40 वर्षीय पत्नी कमला देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमला देवी अपने ससुराल चनरगढ़ से एक व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके