देवघर: बाबा मंदिर प्रांगण में मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति को तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने किया पुलिस के हवाले
शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति को तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने पकड़कर प्रशासनिक भवन स्थित कंट्रोल रूम में पुलिस के हवाले कर दिया पूछताछ के दौरान कटिहार जिला के सेख दाउद के रूप में की पहचान की गई। जिसके बाद उसे बाबा मंदिर थाना ले जाया गया जहां पर उसने बताया कि वह अपने पड़ोसी के बच्चों का मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचा था।