बौसी प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह पर हुए सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गए। गुरुवार करीब 5:00 बजे अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर समीप एक महिला नीरो देवी बाइक से गिरकर जख्मी हो गई, जबकि दूसरी घटना कौआवरण समीप एक प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य राजेश पंडित बाइक से गिरकर जख्मी हो गए। दोनों का रेफरल अस्पताल में उपचार कराया गया।