खमरिया पुलिस ने मटामर में 3 तारीख को राहुल रजक के साथ हुई 5 हजार रु की लूट के मामले में फरार आरोपी सन्नी राने को मंगलवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से एक्ससिस गाड़ी जब्त की है। टीआई खमरिया ने बताया की राहुल रजक के साथ 3 युवको ने ब्लेड से हमला कर 5 हजार रु लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमे पूर्व मे दो गिरफ्तार हुए वही सन्नी को गिरफ़्तार किया ।