आजमगढ़ जनपद के बरदह कस्बा निवासी एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मुंबई में मौत का मामला सामने आया है । जिसकी सूचना उसके परिजनों को लगते ही कोहराम मच गया । जानकारी के अनुसार बरदह कस्बा निवासी युवक रोजी रोटी के लिए मुंबई में पत्नी बच्चों के साथ रहता था। 29 जनवरी से वह लापता था। युवक की पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी । जिसका शव मुंबई में मिला ।