अंबाह: शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बरेह ससुराल आए युवक की गोली लगने से मौत, भाई ने साडू पर लगाया हत्या का आरोप
Ambah, Morena | Jul 6, 2026 शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब आगरा निवासी 30 वर्षीय रामरतन निषाद की अंबाह के बरेह गांव में गोली लगने से मौत हो गई। जांघ में गोली लगने के बाद उन्हें अंबाह, मुरैना होते हुए ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने साडू पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।