दरभंगा: होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट आसमान से निगरानी,ड्रोन से हुड़दंग करने वालों के साथ शराब तस्कर पर रख रही नजर
दरभंगा में जहां पुलिस जमीन पर अलर्ट है वही अब पुलिस के द्वारा ऊपर से भी नजर रखा जा रहा है।शहरी इलाका में कोई हुड़दंगी होली के नाम पर सामाजिक सौहार्द न बिगाड़ दे इसको देखते हुए दरभंगा पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से निगरानी रख रही है वहीं अभी तक होली को लेकर हर तरफ शांति वातावरण में लोग भाईचारा के तहत खूब धूमधाम से होली मना रहे हैं।