दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कई जगहों पर करवाया होलिका दहन, ड्रोन कैमरे से रखी गई सभी पर नजर
दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कई जगह पर होलिका दहन करवाया और ड्रोन कैमरे से नजर रखी। थाना क्षेत्र में कई जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना या अप्रिय घटना को रोकने को लेकर ड्रोन कैमरे से सभी पर नजर रखा गया। वही कई वरीय पुलिस अधिकारी देर रात तक पूरे जिले में भ्रमण करते हुए देखे गए।