दरभंगा: अग्निशमन के पदाधिकारी ने मध्य रात्रि से लेकर अहले सुबह तक होलिका दहन वाली जगह पर टीम बनाकर करते रहे भ्रमण
दरभंगा में होलिका दहन को लेकर अग्निशमन का पदाधिकारी भी मुस्तैद दिखे। कई टीम बनाकर ये सभी अग्निशमन पदाधिकारी एवं अग्निशमन की गाड़ियों के साथ भ्रमण करते रहे। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने एवं आग की बढ़ती लपटों से अगर किसी प्रकार की कोई घटना घटती है तो उसे रोकने के लिए यह सभी पदाधिकारी सक्रिय थे । मध्य रात्रि से लेकर अहले सुबह तक भ्रमण करते रहे।