मोहिउद्दीननगर: कल्याणपुर बस्ती के डाक बंगला परिसर में विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित
कल्याणपुर बस्ती के डाक बंगला परिसर में रविवार की दोपहर बाद करीब 1: 02 बजे मोहिउद्दीननगर विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मान सह आभार समारोह का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम विधायक राजेश कुमार सिंह के दुबारा निर्वाचित होने पर किया गया। समारोह में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,विधायक अश्वमेघ देवी आदि ने शिरकत की।