बरेली जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, बरेली ने गुंडा एक्ट के तहत कुख्यात बदमाश वसीम उर्फ गंठा को छह महीने के लिए जनपद से बाहर कर दिया है। प्रकरण संख्या 411/25 में डीएम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत आदेश पारित करते हुए कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और सार्वजनिक