भोगांव: बेवर हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत में चालक डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा, हाइड्रा से निकाला गया बाहर
बेवर थाना क्षेत्र में कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। अनपरा से गाजियाबाद जा रहा कोयले से लदा ट्रक आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। वही पुलिस ने हाइड्रा की मदद से चालक को बाहर निकाला।