महाराजगंज: शिवगढ़ पानी टंकी के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
12 अप्रैल रविवार रात्रि 8 बजे एक बाइक सवार सब्जी विक्रेता बाजार से वापस घर जाते समय अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर का शिकार हो गया। युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।परिजनों को जानकारी होते ही कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी है।