दुधि: बभनी में बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी, चालक की हुई मौत
बभनी थाना क्षेत्र के देवरिहवां गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई, जिससे चालक की मौत हो गई।मृतक की पहचान 45 वर्षीय हंसलाल पुत्र स्व. त्रिवेणी प्रसाद, निवासी देवरिहवां बचरा के रूप में हुई है। यह घटना देवरिहवां पुल के पास शनिवार की शाम करीब पांच बजे हुई।परिजनों के अनुसार, हंसलाल अपनी बाइक से घर से अरझट की ओर जा रहे थे।