झांसी: झांसी के एसएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jhansi, Jhansi | Dec 11, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह द्वारा बुधवार समय करीब शाम 7 बजे पुलिस लाइन झाँसी सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सैनिक सम्मेलन में ऐसे समस्त पुलिस कर्मी, जिनको कोई समस्या थी, उनकी समस्याएँ सुनीं गई तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया।