झांसी: आटा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से भिड़ी, युवक की झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत, दोस्त घायल
Jhansi, Jhansi | Dec 11, 2024 जालौन में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो दोस्त घायल हो गए। उनको उरई से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। झांसी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया है। मृतक का नाम हिमांशु वर्मा था। वह उरई के इंद्र नगर का रहने वाला था।