बड़ी सादड़ी: नगरपालिका परिसर में अध्यक्ष विनोद कंठालिया ने कर्मचारियों के साथ दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया
नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया ने दीपावली के अवसर पर नगरपालिका कर्मचारियों के साथ दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने 115 कर्मचारियों को ड्रेस और मिठाई वितरित की। महिला कर्मचारियों को साड़ी व मिठाई तथा पुरुष कर्मचारियों को रेडीमेड ड्रेस व मिठाई देकर शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष कंठालिया ने भाजपा पदाधिकारियों व पार्षदों को भी समारोह में बुलाया।