मेजा: बेलन नहर की माइनर सूखी, गेहूं की सिंचाई प्रभावित, सिंचाई विभाग ने बताया- एक सप्ताह बाद आएगा नहर में पानी
मेजा तहसील क्षेत्र के बेलन नहर की माइनर सूखने से गेहूं की सिंचाई प्रभावित हो रही है। प्रखंड से संबंधित राजबहा और माइनर सूखे पड़े होने के कारण किसान पिछले दो माह से पानी न आने से परेशान है। आज रविवार दोपहर समय लगभग 1:00 के आसपास मीडिया को जानकारी देते हुए सिंचाई विभाग ने कहा कि नहरों की सफाई का काम अंतिम चरण में है। और 29 दिसंबर तक पानी छोड़ा जाएगा।