सिरोही: सिरोही जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ में नई कार्यकारिणी का गठन, जय विक्रम हरण बने चेयरमैन और रघुनाथ माली बने अध्यक्ष
Sirohi, Sirohi | Sep 14, 2025 सिरोही में एक निजी मैरिज गार्डन में रविवार शाम 4 बजे जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जय विक्रम हरण को चेयरमैन और रघुनाथ माली को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी भीक सिंह भाटी की देखरेख में यह चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।