फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बकेवर-चौडगरा मार्ग के हरदासपुर गांव में सोमवार की सुबह लगभग 7:00 बजे कार की टक्कर से ई रिक्शा चालक मलखान उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम हरदासपुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया।