सीतापुर: मिश्रिख सिधौली मार्ग पर तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, पांच लोग हुए घायल
जनपद के मिश्रिख सिधौली मार्ग पर तेज रफ़्तार ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से ऑटो में सवार पांच लोग जख्मी हो गए थे बताया जा रहा है हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते दो घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया जहां उपचार जारी है.