बरूराज मोतीपुर: मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ने गई एक युवती का गलत नियत से अपहरण करने आरोप, मामला दर्ज
मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में टूशन पढ़ने गई एक युवती का गलत नियत से अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना विगत 24 जून की बताई जा रही है। इस बाबत अगवा युवती के पिता ने मोतीपुर थाना में एफ आई आर दर्ज कराया है। मामले में टयूशन शिक्षक रसूलपुर जुनेदा निवासी पिंटू कुमार यादव, लालबाबू यादव साहित तीन के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया है।