ललितपुर: धौर्रा स्टेशन पर महिला सहित 2 मासूम ट्रेन की चपेट में आए, शवों के उड़े चीथड़े, परिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की आशंका
धौर्रा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक महिला सहित दो मासूम बच्चों के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।वहीं ट्रेन की टक्कर से तीनों के शवों के चीथड़े रेल पटरियों पर फैल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के चीथड़े इकट्ठे कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।साथ ही उक्त मामले में महिला द्वारा पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।