मौदहा: मौदहा तहसील क्षेत्र में चंद्रावल नदी तट पर 35 किलोमीटर क्षेत्र में दो लाख से अधिक पौधों का रोपण हुआ महाअभियान
पर्यावरण संरक्षण और चंद्रावल नदी के पुनर्जीवन के उद्देश्य से रविवार को मौदहा तहसील क्षेत्र में 'वृक्षारोपण महाअभियान' चलाया गया। इस दौरान गुढ़ा गांव से कैथी गड़रिया गांव तक लगभग 35 किलोमीटर लंबे चंद्रावल नदी तट पर दो लाख से अधिक पौधे रोपे गए। अभियान का मुख्य लक्ष्य हरित क्षेत्र का विस्तार करना, नदी का संरक्षण करना और भूजल स्तर में सुधार लाना है। उपजिलाधिकारी